रायपुर

प्रांतीय बैठक में डीए को लेकर कोर्ट जाने का फैसला किया पेंशनरों ने
18-Feb-2026 8:22 PM
प्रांतीय बैठक में डीए को लेकर कोर्ट जाने का फैसला किया पेंशनरों ने

रायपुर, 18 फरवरी। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक गौरव पथ स्थित कर्मचारी भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पी आर यादव ने की। इस बैठक में महामंत्री उमेश मुदलियार, आर पी सिंह, जिला संरक्षक विजय कुमार झा,बी पी कुरील, राजेन्द़ उमाठे,सी एल दुबे, जी एस यादव, विधा भूषण दुबे, विमल चंद कूण्डू, सविता अदख,आदि शामिल थे। इस दौरान पेंशनरों को समय पर  मंहगाई भत्ता देना, आठवें वेतनमान में पेंशनरों को अधिकाधिक लाभ दें, अन्यथा उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर विस्तृत चर्चा हुई।


अन्य पोस्ट