रायपुर
ट्रंप की डील, रायपुर में किसानों की गुरुवार को बैठक
18-Feb-2026 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी। संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों की आवश्यक बैठक कलेक्टर गार्डन रायपुर में कल गुरुवार को दोपहर एक बजे रखी गयी है।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक सदस्य तेजराम विद्रोही ने बताया कि बैठक में भारत अमेरिका ट्रेड डील से भारत के किसानों को होने वाली दुष्प्रभाव, छत्तीसगढ़ के किसानों को धान पर 3286 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि समेत अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


