रायपुर
मेला राम डाण्डे को श्रद्धांजलि
18-Feb-2026 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 18 फरवरी। जनपद पंचायत अभनपुर की सदस्य धनेश्वरी डाण्डे के पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्व. मेला राम डाण्डे के श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर, अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गिलहरे, सोनजीत सिंह धुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. डाण्डे के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


