रायपुर
पाक में पश्चिमी विक्षोभ कल से बढ़ेगा रात का तापमान
17-Feb-2026 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी। एक पश्चिम में विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण पूर्व पाकिस्तान और उसके आसपास स्थित है तथा यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल 18 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर, लगातार जारी रहने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


