रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी। शासकीय महाविद्यालय अभनपुर में सोमवार को कॉमर्स विभाग एवं आईक्वाक के संयुक्त तत्वाधान में रिसर्च मेथाडोलॉजी पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गयी। प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कुमार शुक्ल ने छात्रों के मार्गदर्शन दिया । प्रथम दिवस अतिथि व्याख्यान डॉ. सुनीता दुबे , सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय धरसींवा ने 'बेसिस ऑफ़ रिसर्च एंड टॉपिक सिलेक्शन' पर दिया गया। वनस्पति शास्त्र विभाग के विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार शर्मा, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण प्रकाश, कॉमर्स विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोना चौहान, रसायन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष व ढ्ढक्त्रष्ट प्रभारी डॉ. दीपा चतुर्वेदी एवं कॉमर्स विभाग के सहायक प्राध्यापक अतुल अहिरवार व अतिथि प्राध्यापक श्रीमती प्रतिमा परिहार सुश्री वंदना साहू उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 100 पीजी छात्रों व अन्य महाविद्यालय के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया कंप्यूटर विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र साहू व अन्य शैक्षणिक स्टाफ के द्वारा किया गया।


