रायपुर

स्टेशन रोड इलाके से एक्टिवा चोरी करने वाला सिविल लाईन का चोर देवेन्द्र नागेश गिरफ्तार
16-Feb-2026 8:36 PM
स्टेशन रोड इलाके से एक्टिवा चोरी करने वाला सिविल लाईन का चोर देवेन्द्र नागेश गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। एक माह पहले स्टेशन रोड इलाके से होण्डा एक्टिवा चोरी करने वाले देवेन्द्र नागेश उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया गया है।

 साहूपारा फाफाडीह निवासी  अजय कुमार साहू  ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया था।  16 जनवरी को वह  अपनी होण्डा एक्टिवा सी जी 04 एल एम 6817 को अरिहंत काम्पलेक्स के अंदर पार्किंग में खड़ा कर दुकान  गया था। वापस आकर देखा तो एक्टिवा वाहन नहीं थी। इस  रिपोर्ट पर  गंज पुलिस ने  धारा 303(2) दर्ज कर तलाश कर रही थी।  घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज देखने  के साथ मुखबीर लगाकर चोर की पहचान कर रही थी। इस दौरान मिली सूचना परशीतला कालोनी शिव मंदिर के सामने झण्डा चौक थाना सिविल लाईन निवासी  देवेन्द्र नागेश उर्फ राहुल 25  को पकडक़र पूछताछ करने पर उसने चोरी  स्वीकार कीउसे गिरफ्तार कर उससे होण्डा एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 एल एम 6817 कीमत लगभग 40,000/- रूपए जप्त की गई।


अन्य पोस्ट