रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि के दिन पंडरी इलाके में पिस्टल लेकर घुम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल और मैग्जीन बरामद किया गया। आरोपी पूर्व में भी हत्या, मारपीट के प्रकरणों में जेल निरुद्ध रहा। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया।
रविवार को पंडरी पुलिस की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि भिक्षुक केंद्र के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है।
मुखबीर के बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नंदू शर्मा रायपुर का होना बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा नंदू शर्मा की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल एवं मैग्जीन रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 पिस्टल खाली मैग्जीन जप्त कर धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। पिस्टल प्राप्त करने के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।


