रायपुर

बैंकिंग सेवाओं पर गल्र्स कॉलेज में चार दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स
16-Feb-2026 8:31 PM
बैंकिंग सेवाओं पर गल्र्स कॉलेज में चार दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय रायपुर में बीएफएसआई सेक्टर पर आधारित  20 घंटे (चार दिवस) का सर्टिफिकेट कोर्स  का आयोजन 16 फरवरी से 19 फरवरी  के मध्य किया जा रहा है । यह आयोजन उच्च शिक्षा विभाग  एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुंबई  के मध्य हुए  एमओयू  के अंतर्गत किया गया।

आज  कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ जया तिवारी ने किया । छात्राओं को बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं , निवेश के अवसर, स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड, बीमा क्षेत्र आदि की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता आशीष शर्मा ने छात्राओं को बैंकों की स्थापना, उनकी भूमिका ,  खातों के प्रकार  , ऋण , रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया , क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ रितु मारवाह, विभागाध्यक्ष वाणिज्य ने प्रथम दिवस  विभिन्न संकायों की 105 छात्राओं का पंजीयन करवाया एवं छात्राओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कीर्ति श्रीवास एवं डॉ मुक्ता मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ नेहा दुबे, मुस्कान श्रीवास्तव एवं कौशल सोनी उपस्थित रहे। वाणिज्य व अन्य संकाय की छात्राओं ने वित्तीय ज्ञान प्राप्त किया ।


अन्य पोस्ट