रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी। ठाकरे परिसर में भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में जिला, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सीएम विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय मौजूद। बैठक के बाद देव ने मीडिया से चर्चा में कहा है कि सभी मोर्चों के गठन के पश्चात यह पहली
संयुक्त बैठक थी। इसमें में पार्टी के सभी कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को केवल कार्यकर्ताओं तक ही सीमित न रखकर, आम जनता तक पहुँचाने का आग्रह किया गया है। इसके लिए चौपालों के माध्यम से संवाद स्थापित किया जाएगा।
इसी तरह विकसित भारत-जी राम जी, बजट और विकास पर चर्चा कर केंद्र और राज्य सरकार के बजट की बारीकियों और जनहितैषी प्रावधानों को जनता के बीच ले जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर हर व्यक्ति तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सात मोर्चे मिलकर एक सेतु के रूप में कार्य करेंगे और सरकार व संगठन के बीच सामंजस्य बिठाते हुए जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।


