रायपुर

तपस्या ने किया आदिशक्ति वंदन सम्मान
16-Feb-2026 8:30 PM
तपस्या ने किया आदिशक्ति वंदन सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान ने सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले सेवाभावी लोगों का सम्मान किया। अतिथियों ने समाज में व्याप्त नशे की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता पोस्टर का भी लोकार्पण किया । संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश सतपथी ने स्वागत उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रीति सतपथी ने बताया  आदिशक्ति वंदन सम्मान का उद्देश्य लोगों को सामाजिक सेवा गतिविधियों से जोडऩा है।

मुख्य अतिथि राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू ने सम्मानित महिलाओं को जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देते हुए,कहा आज वो खुद जिस जगह पर हैं कैसे संघर्ष कर पहुंचीं। रायपुर एडीएम उमाशंकर बांधे ने सामाजिक सेवा में एनजीओ की भूमिका व प्रशासन की सीमाओं का उल्लेख करते हुए।

संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यो को आज की जरूरत बताया। निजी इस्पात कंपनी के जीएम सुरेश अग्रवाल ने संस्था के कार्यो में हर सम्भव मदद की बात कही।

कार्यक्रम में  सोनल शर्मा  शिरीन जोशी, शारदा सोनी, डॉ. रश्मि दुबे, डॉ. मधुलिका अग्रवाल, डॉ. प्रीति केशवानी, डॉ. गार्गी पांडे,डॉ. शुभा मिश्रा,  डॉ. सरस्वती देवी बेरवंशी, कृति अग्रवाल, सूर्यलता जैन, संगीता होता, प्रतिभा भारद्वाज, प्रज्ञा त्रिवेदी,मन्नत कटियारा, श्रिया मिश्रा, कविता सिंह, रतनजीत कौर, सोनल शर्मा, शकीला खान, दीपाक्षा जैन, हेमल अमित सोनी, वर्षा मानिकपुरी, अर्चना शर्मा, डॉ. एस. लक्ष्मी बघेल, प्रिया गुप्ता, डॉ. भूमिका गिज्जर, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. बबीता साहू, डॉ. अरुणिमा वर्मा, ज्योति सिंह तथा पल्लवी मिश्रा शामिल रहीं।

पुरुष वर्ग में महेंद्र बागडोदिया, आशीष खेत्रपाल, नितिन नामदेव, अनिमेष शुक्ला, आञ्जनेय शुक्ला, संदीप शुक्ला, राजेश तिवारी, रवि कुमार शर्मा, डॉ. अभिषेक मिश्रा, कुलेश्वर साहू, टी. श्रीनिवास रेड्डी, धनेश्वर कुर्रे, अतुल साहू, अनुराग बागड़े, सुनील कुमार ओझा, अजय कुमार साहू, जगन्नाथ कॉम्पेला एवं राजवीर सिंह छाबड़ा को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कई सामाजिक संगठनों—जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, यूनाइटेड हैंड ऑफ चेंज, नवसृजन मंच, कोपलवाणी, कुछ फज़ऱ् हमारा भी, प्रत्यूषा फाउंडेशन, न्यू गार्डन जुम्बा ग्रुप, वक्ता मंच, बढ़ते कदम, निदान सेवा परिषद, नॉलेज लैब एजुकेशनल अकादमी, संभावना फाउंडेशन तथा निरामय कैंसर फाउंडेशन—को भी सम्मान प्रदान किया गया।

संस्थान के पदाधिकारी राहुल शर्मा, श्रधेय नमन मिश्रा, प्रेम प्रकाश साहू कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट