रायपुर

18.81 ग्राम हेरोईन के साथ आधा दर्जन गिरफ्तार
16-Feb-2026 8:26 PM
18.81 ग्राम हेरोईन के साथ आधा दर्जन गिरफ्तार

बेचने के लिए सुलभ शौचालय के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। आमानाका और कबीर नगर पुलिस की  अलग-अलग कार्रवाई में आधा दर्जन तस्कर सप्लायर  गिरफ्तार किए गए हैं। आमानाका पुलिस ने शनिवार को  रिंग रोड- 1 पर  टाटीबंध सुलभ शौचालय के पास कार्रवाई कर 4 युवकों को गिरफ्तार किया।

इनसे कुल 10.28 ग्राम हेरोईन (चिट्टा),एक  स्कूटी एवं 01 मोबाइल फोन कुल कीमत 1.90 लाख रूजप्त किया गया। फोन में इनके खरीदार, सप्लायर के लिंक की जानकारी भी पुलिस को मिली है। गिरफ्तार लोगों में जसकरण सिंह हीरापुर गुरुद्वारा के पास,  कबीर नगर, ऋषि साहू सुंदर नगर, अंबेडकर मूर्ति के पास पुरानी बस्ती, विशाल बिसेन अश्वनी नगर, आंगनबाड़ी के पास, शिव वाटिका, पुरानी बस्ती भूपेन्द्र सिंह हीरापुर, वीर सावरकर नगर, नवयुग स्कूल के पास शामिल हैं।

इसी तरह से कबीर नगर पुलिस ने  वेदांत वाटिका, हीरापुर क्षेत्र में कार्रवाई कर 1.70 लाख रुपए कीमत का 8.53 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) के  साथ धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बिक्का    एमडी-61, वीर सावरकर नगर हीरापुर,संतोष सिंह सिदार एमडी-07, वीर सावरकर नगर, हीरापुर गिरफ्तार किए गए। इनसे इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (200/-) भी जब्त किया गया। इनके विरुद्ध  धारा 21(क्च) एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट