रायपुर

ट्रांसजेंडर संरक्षण अधिनियम 2019 पर कार्यशाला
14-Feb-2026 8:36 PM
ट्रांसजेंडर संरक्षण अधिनियम 2019 पर कार्यशाला

सकारात्मक दृष्टिकोण सहयोग ट्रांसजेंडर के लिए अति आवश्यक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी।
शासकीय दूधाधारी कन्या स्वशासी महाविद्यालय में ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019 पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । इ प्राचार्य डॉ.जया तिवारी नेकहा कि कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समाज का सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सहयोग ट्रांसजेंडर के लिए अति आवश्यक है।
 कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में सुश्री विद्या राजपूत सदस्य तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड एवं राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद भारत सरकार  ने  छात्राओं को बताया कि कैसे जीवन में उन्हें विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि, वर्तमान में ट्रांसजेंडर समुदाय की स्थिति एवं संवेदनशीलता से संबंधित अपने अनुभव साझा किया। रवीना बरिहा ने बताया कि शिक्षा ,राजनीति ,पुलिस विभाग ,बटालियन ,विभिन्न क्षेत्रों में हम अपनी विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन कर रहे हैं।

तीसरे वक्ता पापी देवनाथ ने जीवन की चुनौतियां एवं लैंगिक सर्जरी से संबंधित प्रक्रियाओं एवं वास्तविकताओं के साथ-साथ शारीरिक परिवर्तन के संबंध में भावविभोर कर देने वाली जानकारियां प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के  प्राध्यापक डॉ.कल्याण रवि ,डॉ. कल्पना मिश्रा, अतिथि व्याख्याता एवं अधिक से अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रमिला नागवंशी सहायक प्राध्यापक-समाजशास्त्र ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ कीर्ति श्रीवास सहायक प्राध्यापक वाणिज्य ने दिया।


अन्य पोस्ट