रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 14 फरवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगा में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौकरण साहू (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी) रहे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत करगा की सरपंच सावित्री गणेश्वर साहू ने की। विशेष अतिथियों में अनुराग साहू (सदस्य, जनपद पंचायत कुरूद), भूपेंद्र साहू (अध्यक्ष, शाला विकास समिति करगा), चुनेश्वर साहू (उपसरपंच, ग्राम पंचायत करगा), हेमंत साहू (सोसायटी अध्यक्ष), विधायक प्रतिनिधि एसएमडीसी करगा, नूतन पटेल (सांसद प्रतिनिधि), छबि राम साहू (सदस्य), मोहनी साहू (अध्यक्ष, एमसी मिडिल स्कूल), अजय सिंह (थाना प्रभारी, चौकी बीरेझर), नारायण लाल साहू, पं. घनश्याम साहू, डॉ. लोकेश साहू एवं पूजा साहू शामिल रहे।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने तथा भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेने की बात कही। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग संबंधी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।समापन अवसर पर प्राचार्य बालमुकुंद यदु ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।


