रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी। न्यू राजेन्द्र इलाके में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लालपुर ओव्हरब्रीज के पास से पकड़े गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में ऑनलाइन बैंटिंग किया जा रहा है। पुलिस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबीर के बताए हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों नेे अपना नाम विशाल धामेचा तथा सौरभ पिंजवानी निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों ने उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स ्रद्यद्य श्चड्डठ्ठद्गद्य द्ग&ष्द्धड्डठ्ठद्दद्ग के माध्यम से आई.डी. बनाकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया।
जिस पर टीम यूएस आरोपी विशाल धामेचा तथा सौरभ पिंजवानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ऑनलाईन सट्टा संचालन में प्रयुक्त 2 मोबाईल फोन, नगदी 10,000 रूपए जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
बैटिंग साईट से जूड़े लोगों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से बैटिंग साईट और आईडी लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के बारे में भी जानकारी इक_ा की जा रही है। जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


