रायपुर

चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
14-Feb-2026 6:19 PM
चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 फरवरी। खमतराई इलाके के डब्लूआएस कालोनी में हाथ में चाकू लेकर वहां आने -जाने वाले लोगों को धमकाने के मामले में पुलिस ने लक्की उर्फ धनंजय पटनायक डब्लूआरएस कारोनी निवासी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चाकू जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक खमतराई पुलिस को कल शाम को सूचना मिली कि पुराना डीआरएम ऑफिस के सामने रोड़ डब्ल्यूआरएस कालोनी में एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराकर आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर खमतराई पुलिस टीम ने बजाए हुलिए और स्थान की घेराबंदी कर युवक को पकड़ा है।   पूछताछ करने पर अपना नाम लक्की उर्फ धनंजय पटनायक डब्ल्यूआरएस कालोनी खमतराई का होना बताया। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी लूट, मारपीट के मामले में जेल निरूद्ध रहा है। पुलिस ने उसकेकब्जे से 1 धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा।


अन्य पोस्ट