रायपुर

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का व्यापक असर
13-Feb-2026 6:24 PM
ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का व्यापक असर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 फरवरी। ट्रेड यूनियनों की आम हड़ताल का व्यापक असर देखा गया, जिसमें करोड़ों का उत्पादन प्रभावित हुआ। श्रमिक संगठनों ने अमानवीय श्रम संहिताओं के विरोध में हड़ताल की और श्रम संहिताओं की वापसी तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

ट्रेड यूनियन मंच की तरफ से धर्मराज महापात्र ने एक बयान में बताया कि हड़ताल में बीमा, बैंक, कोयला, इस्पात सहित प्रमुख उद्योगों में मुकम्मल हड़ताल दर्ज की गई। पोस्ट ऑफिस, टेलीकॉम सेक्टर, बालको, एन एम डी सी, बिजली, परिवहन, आंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन, दल्लीराजहरा की खदान सहित प्रदेश भर की खदानों, राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारी एवं बीड़ी मजदूर भी हड़ताल पर रहे।

श्रमिकों ने प्रदेश भर में अपने कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन कर शहर के मुख्य स्थानों पर सभाएं ली। सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरबा, कांकेर, मरवाही, राजनांदगांव सहित अनेक स्थानों पर किसानों ने बड़ी रैलियां निकालकर चक्का जाम किया।


अन्य पोस्ट