रायपुर

बंटवारे की बात को लेकर भाई ने लोहे से मारा, जबरन मारपीट भी
13-Feb-2026 6:23 PM
बंटवारे की बात को लेकर भाई ने लोहे से मारा, जबरन मारपीट भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 फरवरी। राजधानी में बीते दिनों उरला और धरसीवां इलाके में मारपीट की घटना सामने आई है। इस बीच संपत्ती विवाद को लेकर भाइयों की बीच विवाद, तो दूसरे मामले में अज्ञात लडक़ों ने पीडि़त के पिता के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी।

विवेक दुबे ने बताया कि वह सुभाष चौक उरला में गुपचुप की दुकान संचालित करता है। 11 फरवरी को शाम 5 बजे उसका बड़ा भाई प्रीतम दुबे पुराने बंटवारे की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद रात 10 बजे जब विवेक भाई को समझाने गया तो प्रीतम ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। इस बीच उसकी भाभी ने  उसे पकड़ लिया और भाई ने उसका दाहिना हाथ से मोड़ दिया। इसके बाद आरोपी लोहे का चौपर लेकर जान से मारने दौड़ा, जिससे वह किसी तरह जान बचाकर भागा। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

उधर पुलिस चौकी सिलयारी के ग्राम कुकेरा में अज्ञात लडक़ों ने नोमेंद्र साहू के पिता के साथ जबरन मारपीट कर दी।  10 फरवरी की रात 10 बजे रामाधीन साहू अपने दुकान के पास पड़े पॉयलेट लोहा को एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लडक़े वहां पहुंचे और जबरन विवाद करने लगे। जिसे मना करने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई।

मारपीट में रामाधीन साहू के सिर, हाथ, पैर और सीने में चोट आई।  इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी।


अन्य पोस्ट