रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। निगम ने जयस्तंभ चौक से लेकर मौदहापारा केके रोड़ पर सडक़ किनारे लगे टेला गुमटी और 40 से अधिक दुकानदारों पर सडक़ पर अतिक्रमण करने पर 80 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान 120 से अधिक दुकानों को सडक़ पर कब्जा पासा गया। जिसे निगम की टीम ने लगभग 12 ट्रक से अधिक मात्रा में सामान जब्त किया गया है। सडक़ के किनारे खड़ी 8 कंडम वाहनों की भी जब्ती की गई।
रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार निगम आयुक्त विश्वदीप और यातायात एसपी अजय कुमार के निर्देश पर जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत जयस्तम्भ चौक से केके. रोड मौदहापारा, पिथालिया काम्प्लेक्स, एमजी रोड में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार के प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने अभियान चला कर सुगम और सुव्यवस्थित यातायात के लिए चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत 40 से अधिक दुकानों के संचालकों पर सडक़ पर सामान रखकर कब्जा करने पर 80 हजार रूपए का ई जुर्माना वसूला गया। 120 दुकानों से अधिक दुकानों के सामने सडक़ पर कब्जा जमाकर रखे गए थे। जिन्हे निगम की 12 ट्रकों से सामानों जब्त कर कर कार्रवाई किया गया। इस दौरान सडक़ पर बाजार के मार्गो में लगभग 8 से अधिक कंडम वाहनों की यातायात पुलिस की टीम के साथ मिलकर कार्यवाही की गयी।


