रायपुर

गांजा बेचने ग्राहक तलाशते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
12-Feb-2026 5:44 PM
गांजा बेचने ग्राहक तलाशते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 12 फरवरी। तेलीबांधा पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.122 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि अग्रसेन धाम चौक, फुंडहर रोड, थाना तेलीबांधा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा।पकड़े गए आरोपी का नाम अभय मिर्चे निवासी तेलीबांधा गली नंबर 2 का होना बताया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बड़े विमल पान मसाला थैले के अंदर सेलोटेप से चारों ओर लिपटा एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ, जिसमें 2.122 किलो गांजा मिला। जब्त गांजा की कीमत 45,000 रुपए बताई जा रही है।

 मामले में तेलीबांधा पुलिस ने  धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना तेलीबांधा, मंदिर हसौद, पंडरी एवं गंज थाना क्षेत्र में चोरी, मारपीट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित 14 प्रकरण दर्ज हैं।


अन्य पोस्ट