रायपुर

ऑपरेशन साइबर शील्ड: दो ठग राजस्थान से गिरफ्तार
12-Feb-2026 5:42 PM
ऑपरेशन साइबर शील्ड: दो ठग राजस्थान से गिरफ्तार

रायपुर, 12 फरवरी। रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एंड्रॉइड मोबाइल उपयोगकर्ताओं को फर्जी लिंक भेजकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में पृथ्वी कुमार बिश्नोई उर्फ राहुल (20 वर्ष), निवासी ग्राम डोलीकला, थाना कल्याणपुर, जिला बाड़मेर (राजस्थान) तथा नरसिंह सिंह (24 वर्ष), निवासी भोपालगढ़, जिला जोधपुर (राजस्थान) शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज जप्त किए हैं।

विधान सभा इलाके में धर्मेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि आरटीओ चालान के नाम से आए एक एसएमएस में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से 4 लाख 52 हजार रुपए कट गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताए गए।

लिंक और ट्रांजेक् शन के माध्यम से आरोपियों की पतासाजी की गई। इस दौरान पुलिस को जानकारी हुई की दोनों आरोपी राजस्थान से हैं। इसके बाद पुलिस ने मुखबीर लगाकर कर आरोपियों की मौजूदगी कर पुष्टी कर टीम को राजस्थान रवाना किया गया। आरोपियों की लगातार मानिटरिंग और लोकेट कर आरोपियों को पकड़ा।


अन्य पोस्ट