रायपुर

भाठागांव की जर्जर सडक़ों को लेकर कांग्रेस आंदोलन छेड़ेगी
12-Feb-2026 5:39 PM
 भाठागांव की जर्जर सडक़ों को लेकर कांग्रेस आंदोलन छेड़ेगी

रायपुर, 12 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाठागांव के निवासी आज ‘अभिशप्त’ जीवन जीने को मजबूर हैं । क्षेत्र की बदहाल सडक़ों और कछुआ गति से चल रहे निर्माण कार्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 16 फरवरी तक सडक़ों की हालत नहीं सुधरी तो 17 फरवरी मंगलवार को उन्हीं गड्ढों में बैठकर एक दिन अन्य जल त्याग कर उपवास करेंगे।  कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि जिस सडक़ के निर्माण के लिए एक साल की समय सीमा तय की गई थी, उसे शुरू हुए 11 महीने बीत चुके हैं। इसके बावजूद धरातल पर मात्र 10 से 15 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की इस ‘सौगात’ से आज जन-जन प्रताडि़त है। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर उड़ती धूल और गहरे गड्ढों के कारण क्षेत्र के निवासी, व्यवसायी और राहगीर भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। धूल की वजह से लोगों को सांस और फेफड़ों से संबंधित बीमारियां हो रही है।


अन्य पोस्ट