रायपुर

मेला देखने गई दंपत्ति के सूने मकान में सेंधमारी, लाखों के जेवर नगदी पार
11-Feb-2026 8:37 PM
मेला देखने गई दंपत्ति के सूने मकान में सेंधमारी, लाखों के जेवर नगदी पार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। राजधानी आसपास के इलाकों में अज्ञात चोरों का आतंक बढ़ गया है। बीती रात दो अलग-अलग जगहों पर सूने मकानों के ताला तोड़कर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अभनपुर पुलिस के मुताबिक खोरपा सोसायटी में लिपिक/सेल्समेन 9 फरवरी की दोपहर अपने परिवार सहित मंडई मेला देखने ग्राम डुंडेरा, उतई गया था। 10 फरवरी की सुबह रिश्तेदार के फोन से घर का ताला टूटने की जानकारी मिली।

घर पहुंचने पर दरवाजा और कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। आलमारी से 65 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी गए सामान में सोने की पत्ती, अंगूठी, टॉप्स, चांदी के पायल, बिछिया, बच्चों के जेवर व करीब 10 तोला चांदी का माला शामिल है। अज्ञात चोर वाहन से 1.35 लाख रुपये के जेवर नगदी चोरी कर ले गया। एक अन्य मामले में मजदूर के घर को निशाना बनाया गया। 9 फरवरी को लड़की पक्ष के लोग घर देखने आए थे। शाम को परिवार घर में ताला लगाकर छोटे भाई के यहां चला गया और वहीं रुक गया।

अगली सुबह जब वह अपने घर पहुंचा तो मेन गेट और कमरे का ताला टूटा मिला। आलमारी से 60 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। चोरी गए सामान में 7 सोने की पत्ती, एक लॉकेट, दो खिनवा, चांदी का पायल, हाफ कमरपट्टी व चांदी का माला शामिल है। जिसकी कीमत 85 हजार रुपये बताई गई है। सिखाया पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 305 ए 331 का अपराध दर्ज किया है। आसपास पूछताछ कर चोर की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट