रायपुर

10 लाख का लोहे लेकर निकला ट्रक चालक फरार, अमानत में खयानत का मामला दर्ज
11-Feb-2026 8:36 PM
10 लाख का लोहे लेकर निकला ट्रक चालक फरार, अमानत में खयानत का मामला दर्ज

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। धरसीवा पुलिस ने अमानत में ख़यानत का मामला दर्ज किया है। जिसमें ट्रक चालक पर 10 लाख से अधिक  का लोहे का पाइप गंतव्य तक नहीं पहुंचाकर अमानत में खयानत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  सारदा प्रसाद यादव (34 वर्ष), निवासी  ग्राम पंचायत सिधौरा अनुपपुर एमपी, जो वर्तमान में रावाभांठा, रायपुर निवासी, यादव रोड लाइन्स पैकर्स एंड मूवर्स नाम से ट्रांसपोर्ट फर्म का संचालन करता है।

 31 जनवरी 2026 को उसे जय गुरुदेव पाइप दिल्ली की पार्टी को फार्च्युन मेटालिक कंपनी, कपसदा (धरसीवा) से 14.15 मीट्रिक टन लोहे का पाइप गोविंदपुरा, भोपाल भेजने का कार्य मिला था। जिसके लिए के.व्ही. ट्रांसपोर्ट के संचालक रविकांत शर्मा से संपर्क किया गया।

रविकांत शर्मा ने ट्रक  एचआर-65 ए 4208 (06 चक्का)  होने की जानकारी दी। जो हरियाणा से सामान खाली कर लौटा था। वाहन मालिक/चालक अशमिंदर पाल सिंह ने  33 हजार रुपये भाड़ा तय किया और एडवांस 18 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किए जाने की बात कही है।

जिसके बाद  ट्रक में फार्च्युन मेटालिक कंपनी से 14.15 मीट्रिक टन कीमत 8,23,365 रुपये तथा रवि ट्यूब्स एंड पाइप प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर से 3.19 मीट्रिक टन कीमत 1,98,920 रुपये लोहे का पाइप लोड किया । जिसे श्वहृङ्कढ्ढक्रह्र ढ्ढहृस्नक्र्र श्वहृत्रढ्ढहृश्वश्वक्रस् रुञ्जष्ठ., गोविंदपुरा सेक्टर-ए, भोपाल (म.प्र.) पहुंचाया जाना था।

इस बीच ट्रक चालक ने निर्धारित समय में मॉल नहीं पहुंचाया। इसके बाद ट्रक चालक से संपर्क करने पर मोबाइल फोन बंद कर दिया। पता तलाश करने के बाद भी  कोई जानकारी नहीं हुई। शिकायत पर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ धारा 316(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।  ट्रक एवं चालक की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट