रायपुर
सिलतरा में हत्या, दो हिरासत में
10-Feb-2026 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
खाना फेंकने पर हुआ था विवाद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। सिलतरा के एक होटल के पास खाना फेंकने पर विवाद हो गया। आपत्ति करने पर दो लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने दो संदेही को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान शिवप्रसाद ध्रुव के रूप में की गई है। वह मध्यप्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला था।
घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। सिलतरा के ड्रोलिया कंपनी के निकट होटल के बाहर शिव प्रसाद खाना फेंक रहा था, तभी होटल के कुक और अन्य लोगों ने आपत्ति की।
बात बढ़ गई। शिवप्रसाद की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया, और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। धरसीवां टीआई ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में बताया कि दो संदेही को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


