रायपुर
रायपुर, 9 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा ग्रामीण भारत की तकदीर व तस्वीर बनाने के लिए लागू की गई विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन योजना के खिलाफ कांग्रेस के नेता जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही तथा गांव-गांव में आधारभूत संरचना विकसित होगी।श्री बजाज ने उक्त उदगार भाजपा द्वारा नवापारा में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन पर आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जी रामजी योजना से जल संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिंग की गति को रोकने में मदद मिलेगी। बजाज ने कहा वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी पूरी दुनिया के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है इससे जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है इससे दुनिया के सारे देश चिंतित है तथा अपने-अपने स्तर पर इसे रोकने का प्रयास कर रहें है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी राम जी योजना लागू कर वैश्विक तापमान को रोकने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। बजाज ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से नदी - नालों, सडक़ों के किनारे तथा तालाब के तट पर वृहद वृक्षारोपण के साथ साथ गांव की पड़त भूमि में बाग- बगीचा व छोटे जंगल विकसित करने की कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के आरोपों का करारा जवाब दे।


