रायपुर

रंजिश, बदला लेने युवक पर हमला, महिला को चाकू दिखा धमकाया
09-Feb-2026 7:27 PM
रंजिश, बदला लेने युवक पर हमला, महिला को चाकू दिखा धमकाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 फरवरी। अभनपुर, आजाद चौ और गोलबाजार इलाके में मारपीट की घटनाएं सामने आई है। इस बीच बदमाश ने युवक के साथ हाथ मुक्का और किसी चीज से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।

अभनपुर पुलिस के मुताबिक ग्राम भरेंगाभाठा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट हुई। तिवारी रात्रे ने रिपोर्ट में बताया कि वह मजदूरी एवं ड्राइविंग का काम करता है। 8 फरवरी की शाम वह खोरपा बाजार सब्जी खरीदने गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि भतीजे सोनू रात्रे के साथ राकेश चेलक ने मारपीट कर रहा है। सूचना मिलने पर तिवारी रात्रे अपने भतीजे के साथ समझाइश राकेश चेलक के घर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में विष्णु यादव के घर के पास राकेश चेलक मिल और बातचीत के दौरान उसके पिता पंचराम चेलक ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसका विरोध करने पर किसी ठोस चीज से हमला कर दिया। इस हमले में तिवारी रात्रे के सिर, चेहरे, गर्दन, पीठ और सीने में चोटें आई हैं।

उधर आजाद चौक अंतर्गत शिव नगर हांडीपारा में पुरानी रंजिश को लेकर आनंद के साथ मारपीट हो गई। उसने पुलिस को बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है और 8 फरवरी की शाम रामसागरपारा से अपने घर लौट रहा था।

रात करीब 7 बजे मोहल्ले के आलोक और उसके साथी दादू ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दे कर  हाथ-मुक्कों और किसी वस्तु से मारपीट की।

गोलबाजार में  भी देर रात चार युवकों ने विनय कुमार सोनी के साथ  मारपीट कर दी। विनय कुमार सोनी ने बताया कि वह 8 फरवरी की रात करीब 11 बजे अपने घर से बाहर निकला था, तभी शुभम बरोरे उर्फ सुब्बू, विष्णु उर्फ वंशू, पीयूष बरोरे एवं आर्य मिश्रा उसके घर के सामने खड़े मिले।

आरोपियों ने गाड़ी मांगने पर मना करने और सिगरेट पीने से रोकने की बात पर गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों, लात, ईंट और लकड़ी के पटिये से हमला कर दिया। शोर सुनकर बुआ लता सोनी, चाचा रवि सोनी सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।

गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजपारा शराब भट्टी के पास एक महिला को चाकू दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है।


अन्य पोस्ट