रायपुर

राजिम कुंभ से संतों के नाम काटने पर संत समाज भडक़ा
08-Feb-2026 8:45 PM
 राजिम कुंभ से संतों के नाम काटने पर संत समाज भडक़ा

सरकार से मांग, नाम काटने वालों को निलंबित करें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 फरवरी। राजिम कल्प कुंभ 2026 में संतों के नाम काटने और उपेक्षा को लेकर संत समाज ने नाराजगी जताई है। श्री सुरेश्वर महादेव पीठ के प्रमुख डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद ने रविवार को पत्रकारवार्ता लेकर कहा कि नाम काटने, और नए जुड़वाने वाले कौन हैं। शासन-प्रशासन उनको सार्वजनिक करें। ताकि संत समाज उनसे चर्चा कर सके।

 डॉ. राजेश्वरानंद ने सरकार से मांग की कि ऐसे लोगों का बहिष्कार या निलंबित करे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2025 के कुंभ में भी छत्तीसगढ़ और रायपुर के 27 संत के नाम काटे गए थे। ये सभी राजिम कुंभ के प्रथम आयोजन से ही सूचीबद्ध रहे हैं, और राजपत्र में नाम दर्ज है। उसके बावजूद पिछले वर्ष नाम काटे गए। इस पर आपत्ति किए जाने पर शासन ने नाम जुड़वाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस वर्ष नाम न जोडक़र कुछ और संतों के नाम काट दिए। डॉ. राजेश्वरानंद ने बताया कि पिछले वर्ष संत युधिष्ठिरलाल संत इंदुभवानंद, महंत वेदप्रकाश, महंत देवादास, महंत गौतमानंद, और साध्वी सौम्या के साथ उनका नाम भी काट दिया गया था। इस वर्ष भी इन्हें शामिल नहीं किया गया है।


अन्य पोस्ट