रायपुर

हर रोज 25 टैक्स बकायादारों की दुकानों को सील करेगा निगम
08-Feb-2026 8:33 PM
हर रोज 25 टैक्स बकायादारों की दुकानों को सील करेगा निगम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 फरवरी। निगम आयुक्त विश्वदीप ने द उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू  के साथ  सभी जेसी अभियंताओं, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। इसमें आयुक्त  ने समस्त जोनों की डिमांड एवं वसूली की समीक्षा की। इसमें वसूली अत्यंत कम होने पर नाराजगी व्यक्त की ।

उन्होंने सभी जेसी को निर्देश दिए कि  बड़े बकायादारों को चिन्हित कर अंतिम नोटिस उपरांत सीलबंदी की कार्यवाही करें। प्रतिदिन 25 बकायादारों की दुकानों में सील की करने कहा। इसी तरह आवासीय परिसरों में अंतिम नोटिस के प्रारूप में नल विच्छेद संबंधी बिंदु जोडऩे एवं भुगतान न करने पर नल काटने कहा। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में केवल 2 माह ही शेष हैं ।डिमांड के विरूद्ध केवल 30त्न भाग ही राजस्व अमले द्वारा वसूल किया गया है, अत: समस्त जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया गया कि फरवरी  2026 में डिमांड का 30 प्रतिशत तथा शेष शत - प्रतिशत राजस्व वसूली अंतिम वित्तीय माह में की जाये।

साथ ही नगर निगम मुख्यालय से संचालित बाजार विभाग के डिमांड का भी अवलोकन किया गया। अत्यंत कम वसूली होने की दशा में शत - प्रतिशत वसूली किये जाने संबंधी निर्देश दिए गए।  बड़े बकायादारों का नाम फ्लैक्स के जरिए सार्वजनिक करने  निर्देशित किया। राजस्व वसूली शिविर एवं अवकाश के दिनों में भी राजस्व अमले को  वसूली किये जाने के संबंध में निर्देशित दिया गया।

ये विशेष निर्देश भी

 आयुक्त ने बैठक में समस्त जोन कमिश्नरों को प्रात: एवं सायंकाल में उद्यानों का निरीक्षण कर उचित रखरखाव करने कहा। भवन अनुज्ञा जारी किए जाने से पूर्व स्थल जाँच कर अवैध कालोनी का निरीक्षण एवं मार्गसंरचना हेतु गुगल मैप अनिवार्य रुप से संलग्न करने  निर्देश दिए गए।


अन्य पोस्ट