रायपुर

लोन दिलाने के नाम पर 3.85 लाख की ठगी, मौदहापारा पुलिस ने दर्ज किया मामला
07-Feb-2026 7:53 PM
लोन दिलाने के नाम पर 3.85 लाख की ठगी, मौदहापारा पुलिस ने दर्ज किया मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 फरवरी। मौदहापारा इलाके में लोन दिलाने के नाम पर 3.85 लाख की धोखाधड़ी हो गई। जहां परिचित ने दौलत कुशवाहा और अन्य लोागों से कम ब्याज पर लोन दिलाने लोगों से आधार और अन्य दस्तावेज मांग कर उनके कागजातों का गलत उपयोग कर लोन के पैसे अपने रिश्तेदारों के खाता में ट्रांसफर कर लिए। घटना एम.जी. रोड स्थित मंजू ममता के पास की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार भीम नगर, आजाद चौक निवासी दौलत कुशवाहा ने बताया कि कृष पवार के साथ कार्य के दौरान परिचय हुआ था। कृष लोगों को लोन दिलाने का काम करता है। दौलत कुशवाहा की मुलाकात दो माह पूर्व हुआ था। मुलाकात के बाद कृष ने उसे कम ब्याज में जल्द लोन दिलाने का झांसा दिया। उसके लिए उसने दौलत से लोन अप्रुवल के लिए दस्तावेजों की मांग की। जिसपर दौलत ने आधार और मांगी गए कागजात कृष को दिए थे। नवम्बर माह में दिए आवेदन पर कृष ने धोखे से लोन की राशि को अपने और रिश्तेदारों के खाता में ट्रांसफर करा लिया। कुछ दिन बाद जब प्रार्थी को लोन के किश्त का मैसेज आया तो पता चला कि किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी

कर दी।

आरोप है कि कृष पावर ने दस्तावेज धारकों की जानकारी और सहमति के बिना कूट रचित तरीके से दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए कुल 3 लाख 85 हजार रुपये का लोन स्वीकृत कराया।लोन की उक्त राशि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में जमा कराई गई, जिससे प्रार्थी सहित अन्य लोगों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी की गई। मामले में मौदहापारा पुलिस ने आरोपी कृष पावर के खिलाफ धारा 318-4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही है और अन्य पीडि़़तों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।


अन्य पोस्ट