रायपुर

10 को सीएम निवास घेरेगी आप
07-Feb-2026 7:53 PM
10 को सीएम निवास घेरेगी आप

रायपुर, 7 फरवरी। आम आदमी पार्टी ने कार्यकारी प्रदेश अध्यश अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सरकार ने लाखों किसानों का धान खरीदा नहीं गया है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश स्तर पर इसके विरोध में 10 फरवरी को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (किसान विंग) तारेंद्र चंद्राकर ने कहा कि   सरकार की धान खरीदने की मंशा ही नहीं है इसके लिए अनेक बहाने बनाये गये।

प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) विजय कुमार झा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका से नई ट्रेड डील में अमेरिका के कृषि उत्पादों पर भारत सरकार ने 0त्न टैरिफ लगाया है जबकि अमेरिका में भारत पर 18 परसेंट टैरिफ़ लगाया है, अमेरिका का कृषि उत्पाद और डेयरी उत्पादन भारत में सस्ते दामों में मिलेगा, जिससे आने वाले समय में भारत की पूरी कृषि व्यवस्था औरकिसानों को मिलता है।

 प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग) इमरान खान और रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी  ने कहा कि अभी भी छतीसगढ़ में लगभग 10 प्रतिशत किसान धान बेचने से वंचित रह चुके हैं और जो किसानों ने कर्ज लिया है उसे वह कैसे चुकायेगा। किसानों की हितैषी बात करने बाली सरकार धान खरीदी में पूरी तरह फेल हो चुकी है।


अन्य पोस्ट