रायपुर

युवती से पहले रेप किया फिर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूले अब गया जेल
07-Feb-2026 7:32 PM
युवती से पहले रेप किया फिर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूले अब गया जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी में प्यार के झांसे में लेकर युवती से रेप  और फिर ब्लैकमेल कर  रकम वसूलने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की शिकायत

युवती ने पंडरी थाना में  की थी।

पुलिस ने बताया कि युवती 2019 से 2025 तक रिलायंस स्टोर में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान यहीं काम करने वाले नित्या कुमार बरिहा से हुई, जो महासमुंद जिले के डोंगरीपाली गांव का रहने वाला है और रायपुर के मोवा-पंडरी इलाके में किराए के मकान में रहता है। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसे अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसने रेप किया । इतना ही नहीं उसने अपनी इस हवस का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने 18 जनवरी 2025 में उससे जरूरत की बात कहकर 52 हजार रुपए ले लिए। वहीं जब युवती ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उल्टा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 3 लाख 67 हजार रुपए ऐंठ लिए।युवती ने किसी तरह से हिम्मत जुटाई और 2 फरवरी को थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी की खोजबीन शुरु की और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट