रायपुर

मांगकर गुजर बसर करने वाली 8 वर्षीय बच्ची से रेप, गिरफ्तार
06-Feb-2026 7:38 PM
मांगकर गुजर बसर करने वाली 8 वर्षीय बच्ची से रेप, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 फरवरी। राजधानी  में एक और  नन्हीं बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को खाना खिलाने का झांसा देकर कार में बैठाया और दूर ले जाकर रेप किया ।

पुलिस के मुताबिक, पीडि़ता सिग्नल पर अन्य बच्चों के साथ पैसे मांगकर गुजर-बसर करती थी। बुधवार रात 9.30 बजे तक काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया था।  8 वर्षीय बच्ची और उसकी सहेली उम्र लगभग 11 वर्ष ,तेलीबांधा चौक के पास खेल रही थी । तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने उन दोनों को चलो तुमको खाना खिला कर लाता हूं कह कर ललित महल की ओर ले गया। और उसकी बेटी की सहेली को कुछ खाने का सामान लाने के लिए ललित महल के पास भेज  कार को आगे बढ़ा दिया।  फिर प्रार्थी की बेटी के साथ छेडख़ानी कर उसके साथ रेप किया।

पुलिस ने ट्रैफिक सिग्नल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। रातभर चली तलाश के बाद पुलिस ने गुरुवार तडक़े आरोपी नवीन  सोनी 21 को गिरफ्तार कर लिया। वह  ट्रेवल एजेंसी में ड्राइवर है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है।

आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पिछले महीने ही राजातालाब में 9 वर्षीय बच्ची से एक अधेड़ के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उसके घर दुकान को निगम ने तोड़ दिया था।


अन्य पोस्ट