रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी। राजधानी के अलग-अलग थाना इलाकों में मारपीट जानलेवा हमले की घटनाएं सामने आई है। इनमें गुढिय़ारी में शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर विवाद, गंज इलाके में युवक के परिचित ने बीयर बोतल से हमला किया। हमले में कई घायल
गुढिय़ारी पुलिस के मुताबिक अमर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह
लिंग्याडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर निवासी है। वर्तमान में सीता नगर गोगांव में रहता है। कल रात वह अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी बीच जब वह भारत माता चौक कोटा रोड पर रात 11.50 बजे आरोपी राहुल, बाबी मुर्रा भ_ी निवासी उसका रास्ता रोक लिए और अमर से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर किसी चीज से हमला किया। हमले में अमर को गंभीर चोट आई। घायल को एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीडि़त का बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं को अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
उधर गंज क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने हो गया। घटना कल रात 8.30 बजे की बताई जा रही है।
अमन सोनानी, निवासी सुभाष नगर, ने बताया कि उसके परिचित मधुबन और जयंत ने नमस्ते चौक के पास उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। जान बचाकर भागने पर आरोपी पीछा करते हुए सुभाष नगर चौक पहुंचे, जहां बीयर की टूटी बोतल से उस पर हमला किया गया। हमले में अमन के हाथ, कमर और पीठ में चोटें आई हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आजाद चौक के रामसागरपारा में बच्चों के खेल को लेकर हुए विवाद में एक छात्रा के साथ मारपीट हो गई। इसकी शिकायत विजया लक्ष्मी ने की उसने बताया कि वह कक्षा 10वीं की छात्रा है। उसने बताया कि शनि मंदिर के पास बच्चे शोर कर रहे थे। जिसे मना करने पर खेमराज निषाद गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने बाल पकड़ मारपीट की। किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया।
उधर डीडी नगर इलाके के रायपुरा में रहने वाली महिला से घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की खबर सामने आई है।
पीडि़ता सेजल निवासी महादेवघाट ने आरोप लगाया कि 4 फरवरी की रात उसका पति प्रकाश नायक नशे की हालत में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई, जिससे सिर, हाथ और घुटने में चोट आई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


