रायपुर
रायपुर, 6 फरवरी। दो दिन पहले नवा रायपुर इलाके में मिली लाश की शिनाख्त हो गई है।परीक्षा देने बोलांगीर से आए इस युवक की अभनपुर के पास ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि जल्दबाजी में उतरे समय ट्रेन से गिरने से मौत हुई। ग्रामीण पुलिस के अनुसार मृतक जय राम मांझी पिता कोखसरिया मांझी 21 निवासी गोलाबंध थाना नुआपड़ा जिला नुआपड़ा ओड़ीसा का रहने वाला है। बुधवार को उसने रायपुर रेल्वे स्टेशन से 4.00 बजे रायपुर से अभनपुर का टिकट लिया है । यह टिकट उसकी जेब में मिला है। बालांगीर से रेल्वे का परीक्षा दिलाने आया था। परीक्षा सेंटर कलिंगा यूनिवर्सिटी में था। उसके चाचा छबि लाल मांझी ने पुलिस को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार वह पास के सीबीडी नवा रायपुर रेल्वे स्टेशन में नहीं उतर पाया। और ट्रेन अभनपुर की ओर आगे बढ़ गया। जल्दबाजी में उतरे समय ट्रेन से गिरने से होना प्रथम दृष्टा दिखाई दे रहा है।


