रायपुर

माशिमं ने 10-12 वीं परीक्षा शुल्क में की भारी वृद्धि, सचिव का आदेश
06-Feb-2026 7:34 PM
माशिमं ने 10-12 वीं परीक्षा शुल्क में की भारी वृद्धि, सचिव का आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 फरवरी। हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। यह वृद्धि  अगले सत्र 26-27 से  लागू होगी।

माशिमं सचिव पुष्पा साहू ने वित्त समिति  एवं कार्यपालिका समिति की अक्टूबर, दिसंबर में हुई बैठकों के हवाले से  वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

मंडल ने परीक्षा शुल्क सहित परीक्षा के पहले और बाद में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और जरुरी दस्तोवजों के शुल्क में भी बढ़ोतरी कर दी है।

जारी आदेश के तहत नियमित परीक्षा शुल्क हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी, 280 अंकसूची 100 रुपये एवं प्रायोगिक प्रति विषय 80 रुपये, 460 रुपये से बढ़ाकर अब 800 रुपये कर दिया गया है। नामांकन शुल्क जो पहले 80 रुपये लिया जाता है उसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है। इसी तरह अतिरिक्त विषय के रूप में पहले 110 रुपये शुल्क तय किया गया था, माशिंम से इसे बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया

वृद्धि एक नजर में:-एक विषय (द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा)- 280 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये।

दो विषय (द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा) 340 रुपये से 600 रुपये।

दो से अधिक विषय केडिट योजना (द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा) 640 से बढ़ाकर 1000 रुपये।

स्वाध्यायी छ.ग. राज्य से बाहर के छात्रों के लिए पंजीयन एवं अनुमति शुल्क सहित 1540 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये।

स्वाध्यायी छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन छात्रों के लिए पंजीयन एवं अनुमति शुल्क सहित 1540 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपय

स्वाध्यायी छत्तीसगढ़ राज्य के एस.सी./एस.टी. छात्रों के लिए पंजीयन एवं अनुमति शुल्क सहित 560 से बढ़ाकर 800 रु स्वाध्यायी संपूर्ण विषय हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी परीक्षा के लिए 1230 रुपये से बढ़ाकर 1600 रुपये।स्वाध्यायी एक विषय 280 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये।स्वाध्यायी दो विषय 340 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये।ग्राहयता शुल्क 310 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये। परीक्षा केन्द्र परिवर्तन 240 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये। विषय माध्यम / संकाय परिवर्तन प्रति विषय 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये।स्वाध्यायी के छात्रों हेतु अग्रेषण संस्थाओं को देय शुल्क 60 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये। प्रवेश पत्र द्वितीय प्रति 80 रुपये।


अन्य पोस्ट