रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव वदूद आलम एवं कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा, ने कहा है कि पूर्व में एक-एक दाना धान खरीदने, धान के टोकन व भुगतान में परेशानी ना हो इसका ध्यान आकर्षित करने के लिए जिला स्तर पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा गया था तथा चेतावनी दी गई थी कि 10 फरवरी तक यदि धान खरीदी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री निवास का धेराव करेगी। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी एवं अभिषेक मिश्रा द्वारा किया जाएगा। रायपुर राजधानी में धरना की व्यवस्था हेतु लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, नवनीत नंदे जिला अध्यक्ष, तेजेंद्र तोडक़र प्रदेश संगठन सचिव, महिला प्रांतीय सचिव दुर्गा झा, परमानंद जांगड़े, मुन्ना बिसेन, अनुषा जोसेफ, कलावती मार्को,नरेंद्र ठाकुर, आर एस ठाकुर, सागर क्षीरसागर, एम एम हैदरी, नंदन सिंह, के ज्योति, इमरान खान आदि लगातार दौरा कर बैठके लेकर घेराव को सफल बनाने में सक्रिय हो गए हैं।


