रायपुर

बुजुर्ग ने बेटा-बहू पर लगाए मारपीट के आरोप
06-Feb-2026 7:10 PM
बुजुर्ग ने बेटा-बहू पर लगाए मारपीट के आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 फरवरी। मोहबा बाजार के पास रहने वाली एक वृद्ध महिला के साथ पारिवारिक हिंसा का मामला सामने आया है। पीडि़ता श्रीमती बलजीत ने अपने बेटे और बहू पर लगातार कई दिनों से अत्याचार करने का आरोप लगाया है।

पीडि़ता ने फोन पर बताया कि उसका बेटा और बहू आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। कल रात उसे लोहे की रॉड से उसे पीटा गया, जिससे उसे चोटें आई हैं। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसके पति की सम्पत्ति भी हड़प ली। इसके बाद न तो उसे खाना दिया जाता था, और न ही खर्च के लिए पैसे , इस बीच बेटा आए दिन शराब के नशे में घर आकर गाली गलौज और मारपीट करता था। बहू भी घर पर खाना-पीना भी नहीं देती थी। छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट किया जाता था। इसकी शिकायत उसनेे गुरूद्वारा साहेब पंचायत में की थी। जिसमें पंचायत ने वृद्धा को खाना पूर्ति देने का समझौता हुआ था। लेकिन इसके बावजूद बेटा-बहू उसके साथ दूव्र्यवहार करते रहे। बहू उसे जानबूझकर खाना नहीं देती थी। जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ रही है। अत्याचार से तंग आकर वृद्ध महिला स्वयं थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


अन्य पोस्ट