रायपुर

फेक न्यूज़ का बढ़ता चलन गंभीर है -साय
06-Feb-2026 7:10 PM
फेक न्यूज़ का बढ़ता चलन गंभीर है -साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  गुरुवार शाम रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  मोहन तिवारी सहित समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब देश के पुराने एवं प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों में से एक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी प्रेस क्लब की गरिमा और प्रतिष्ठा को और ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने फेक न्यूज के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक गंभीर विषय है, जिस पर विचार और समाधान की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस दिशा में पत्रकार समुदाय द्वारा सकारात्मक पहल की जाएगी। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने  भी संबोधित किया।  इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार  हिमांशु द्विवेदी एवं प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  मोहन तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान  बसंत वीर उपाध्याय की पुस्तक आईएएस की तैयारी और श्रीरामचरितमानस का विमोचन भी किया गया।

इस मौके पर विधायक  पुरंदर मिश्रा,  मोतीलाल साहू,  महापौर श्रीमती मीनल चौबे, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार  कृष्णा दास सहित  वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट