रायपुर

महीनों से बंद घर को साफ कर गए चोर, पंप, फ्रिज, एसी, फैन, कूलर सिलेंडर और जेवर पार
05-Feb-2026 8:10 PM
महीनों से बंद घर को साफ कर गए चोर, पंप, फ्रिज, एसी, फैन, कूलर सिलेंडर और जेवर पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 फरवरी। नवा रायपुर के सेक्टर 28 स्थित सूने मकान में चोरों ने लाखों की सेंधमारी की। यह मकान 23 अक्टूबर से बंद था।

राखी पुलिस के अनुसार नवागांव राखी स्थित यह मकान मंजूषा द्विवेदी का है। जो सरकंडा बिलासपुर की मूल निवासी है। उन्होंने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। अक्टूबर से बंद मकान का ताला तोडक़र चोर 1 सबमर्सिबल पंप, फ्रिज,दो एलपीजी सिलेंडर- चूल्हा,दो टीवी,3 एसी, आलमारी में रखे चांदी के 20 सिक्के,40तोला वजनी पुराने जेवर,5 कूलर, वाशिंग मशीन,11 नल टोटियां,11 सीलिंग फैन,एक टैबलेट,3 मोबाइल एक गीजर के अलावा 83 हजार के अन्य घरेलू सामान चोरी कर गए। मंजूषा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 331,324-4,303 का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

इधर माना बस्ती निवासी प्रीति साहू 35 ने अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार की शाम को राजिम रोड स्थित कर्रा बाघिन मंदिर के पास अज्ञात चोर उसके पर्स से सोने की अंगूठी,2000 रूपए नगद कुल 22 हजार और कागजात ले भागे। उधर आमानाका पुलिस ने यादव पारा कुम्हारी निवासी धर्मैंद्र साहू की बाइक सीजी 07 बीएच 3842 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की। जो टाटीबंध स्थित रालाज़ मोटर्स की पार्किंग से चुरा ली गई।


अन्य पोस्ट