रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 फरवरी। त्कल महिला महामंच, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत के नेतृत्त्व में यह मिशन महिला शक्ति महिला अधिकार सुरक्षा एवं सम्मान महाअभियान 8 फरवरी से रायपुर में प्रारंभ होगा।एक माह के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजधानी की झुग्गी बस्तियों में रहने वाली वंचित तबके की हजारों महिलाओं तक सीधे पहुंचकर उनके साथ संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। श्रीमती जगत ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि
महामंच से जुड़ी स्वयंसेविकाएं रायपुर की 100 से अधिक झुग्गी बस्तियों में जाकर महिलाओं से रूबरू होंगी।कार्यकर्ता महिलाओं के दु:ख-सुख का हिस्सा बनेंगी, उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक चुनौतियों को सुनेंगी और उनकी आवाज को प्रशासन एवं शासन तक पहुंचाने का सेतु बनेंगी।
जागरूकता सत्र: महिलाओं को केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार में महिलाओं के लिए बनी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, महिलाओं के संरक्षण से जुड़े कानूनों (जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम, यौन उत्पीडऩ कानून, संपत्ति में अधिकार आदि) की जानकारी देकर उन्हें कानूनी रूप से सशक्त बनाया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तथा संघर्षशील महिलाओं का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा, ताकि उनकी कहानियां दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकें।


