रायपुर

प्रदेश निषाद समाज का शपथ ग्रहण, परिचय सम्मेलन-आदर्श विवाह 8 को
04-Feb-2026 8:16 PM
प्रदेश निषाद समाज का शपथ ग्रहण, परिचय सम्मेलन-आदर्श विवाह 8 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 फरवरी। छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारी का शपथ ग्रहण, परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह 8 फरवरी को आयोजित होगा।

समाज के प्रदेश महासचिव मनोहर लाल निषाद ने बताया कि विगत 28 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज प्रदेश संगठन कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 24 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन तथा आदर्श विवाह का आयोजन ग्राम फुंडहर जिला रायपुर में 8 फरवरी रविवार समय प्रात: 8 बजे से स्थान वी आई पी रोड खेल मैदान में किया जाएगा जहां छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर के मंत्री, सांसद, विधायक अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं।

आगे बताया कि गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद दुबारा निर्वाचित होकर प्रदेश की कमान संभाले रहे हैं । अपने पिछले कार्यकाल में कार्यकारिणी के साथ मिलकर प्रभार में मिले 18 जिलों के साथ कुल 33 जिलों का मजबूत संगठन तैयार किया है। आगे जनादेश का सम्मान करते हुए संगठन को सवारने का काम करेंगे। सबसे पहले समाज के निर्धन परिवार के तीन मेधावी बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित निशुल्क कोचिंग कराया जाएगा।

विगत 40 वर्षों से समाज के पुरोधाओं ने  एक सपना  देखा था कि राजधानी रायपुर में एक एकड़ जमीन मिले और उस पर एक भव्य सामाजिक एवं छात्रावास भवन का निर्माण हो, वह सपना अब साकार होने जा रहा है।

आगे प्रदेश महासचिव ने बताया कि निषाद समाज जनसंख्या के अनुपात में तीसरी बड़ी शक्ति के रूप में है फिर भी समाज की राजनीतिक भागीदारी नहीं के बराबर है। अब अपेक्षाओं के अनुरूप संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 200 युवक-युवती अपना परिचय देंगे साथ ही 15 जोड़ों का आदर्श विवाह संपन्न होगा। इसी के साथ प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा। प्रदेश समाज संगठन की ओर से विगत साल में संपन्न आदर्श विवाह के 22 जोड़ों को प्रोत्साहन के रूप में 11-11 हजार दिए जाएंगे।


अन्य पोस्ट