रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 फरवरी। मंदिरहसौद, गुढिय़ारी और खमतराई इलाके में बीते दिनों मारपीट, गाली गलौज के मामले दर्ज हुए हैं। इस दौरान महिला पर ब्लैड से हमला, र्इंट फेंक कार में तोडफ़ोड़ और उधार के जेवर वापस मांगने पर विवाद हो गया।
मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक दलदल सिवनी निवासी नीरज मंगलानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पंडरी में उसकी कपड़े की दुकान है। 3 फरवरी को वह अपनी कार से बेटी के स्कूल तुलसी जा रहे थे। दोपहर 1.30 बजे, जब वे ग्राम तुलसी बाराडेरा आंगनबाड़ी के पास पहुँचा, तभी एक बाइक में सवार तीन लडक़े उसकी कार से कटमारकर शीशा से टकरा गए। इसके बाद पीछे से आ रहे बाइक सवार उनके साथियों ने कार के सामने बाइक रोक ली और जब उन्हें ठीक से वाहन चलाने को कहने पर गाली गलौज करने लगे। इस पर दूसरे बाइक सवार ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। उनमें से एक ने पास पड़े र्इंट से हमला कर कार का शीशा तोड़ दिया।
उसमें से एक का नाम मुकेश धु्रव बताया गया है। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इक_ा होते देख लडक़े वहां से भाग निकले।
उधर गुढिय़ारी पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज किया है। ज्योति ने बताया कि वह सरस्वती नगर, दिशा कॉलेज के पास रहती है। कल वह रामनगर गुढिय़ारी गई थी। जहां पर मोहल्ले के पवन गायकवाड़ ने उसे देख फोन नहीं उठाने की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और अपने हाथ में रखे ब्लेड़ से उसके चहरे पर वार कर घायल कर दिया। इस हमले में ज्याति के गाल पर ब्लेड़ लगा।
इधर खमतराई इलाके में महिला ने अपने परिचित पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाई है। उसने पुलिस को बताया कि व्यास तालाब के पास, बीरगांव रहती है। डेढ़ साल पहले घर के पास रहने वाले राहुल शर्मा ने उससे अपना मकान बनवाने के लिए पैसे मांगे थे। जिसपर खुशी ने पैसे की जगह अपने जेवर उधार में दिए थे। जिसे राहुल ने बाद में वापस करने का आशवासन भी दिया था।
समय बीत जाने के बाद भी राहूल जब लेवर वापस नहीं किया तब खुशी पनी मां के साथ राहुए के घर गए और जेवर की मांग की। इस पर साहूल में माता-पिता ने उसके साथ जेवर नहीं है कह कर गाली गलौज किए। इसके बाद उन्होंने खुशी के साथ हाथ मुक्का से हमला कर दिया।


