रायपुर

आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी
04-Feb-2026 6:07 PM
आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 फरवरी। आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल बैरन बाजार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष विज्ञान एवं आधुनिक तकनीक से संबंधित विभिन्न मॉडल एवं चार्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक तथ्यों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ए. के. सारस्वत, उप संचालक, समग्र शिक्षा , विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र पाण्डेय , पूर्व अध्यक्ष कान्यकुब्ज सभा - शिक्षा मंडल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में आत्मविश्वास एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करती हैं।

अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं सचिव ने सभी का आभार प्रदर्शन किया 7 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, कोषाध्यक्ष शरद शुक्ला, सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, सहसचिव अनुराग पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, राघवेंद्र पाठक, संगम तिवारी, प्रभात पाण्डेय, आशीष बाजपेयी, विजय शुक्ला, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती आभा बाजपेयी, श्रीमती निशा पाण्डेय, श्रीमती संगीता मिश्रा, डॉ. अनिता शुक्ला, श्रीमती रीता पाण्डेय, जयशंकर तिवारी, अशोक दीक्षित, श्रीकांत अवस्थी, प्रकाश अवस्थी, विकास तिवारी, अजय बाजपेयी, इन्द्र कुमार तिवारी, उदय शंकर मिश्रा, सुनील तिवारी,  रविन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पालक, शिक्षक, विप्रजन उपस्थित रहे ।


अन्य पोस्ट