रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी। आईटीएमएस के केबल चोर और चोरी का यह केबल खरीदने 4 गिरफ्तार किए गए हैं।
ध्रुतिमान सामल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत रायपुर शहर में आईटीएमएस के तहत लगाए जाने वाले संचार केबल को किसी अज्ञात चोर द्वारा थाना कोतवाली इलाके के धमतरी गेट एवं कालीबाड़ी चौक के पास से चोरी किया गया था । पुलिस ने जांच शुरू की और चोर सीसीटीवी कैमरे के जरिए ही पकड़े गए।
घटना स्थलों का निरीक्षण कर आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज देखे। वारदात के तरीका के आधार पर पुराने केबल चोरों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की गई।
इसी दौरान संलिप्त आरोपियों की पहचान सरोज यादव एवं नरसिंह बरिहा निवासी तेलीबांधा के रूप में की गई। आरोपियों को पकडक़र पूछताछ करने पर उन्होंने केबल चोरी स्वीकार किया। बताया कि केबल को जलाकर उससे तांबा निकालकर बिरंची नाग एवं अजय देवांगन को बेचा। तत्पश्चात बिरंची नाग एवं अजय देवांगन की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा चोरी का तांबा खरीदना स्वीकार किया ।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की केबल से निकाला गया लगभग 5.500 किलोग्राम तांबा जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 3(5), 317(2) बी.एन.एस. जोड़ी जाकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
आरोपी बिरंची नाग एवं अजय देवांगन को चोरी का माल क्रय करने के आरोप में धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी: सरोज यादव 42 नया चौड़ी ओव्हर ब्रीज के नीचे तेलीबांधा रायपुर। नरसिंह बरिहा 33 नया चौड़ी ओव्हर ब्रिज के नीचे तेलीबांधा रायपुर। बिरंची नाग 60 सुभाष नगर पिथालिया काम्पलेक्स के पास थाना गंज रायपुर। अजय देवांगन 55 गोल चौक शीतला मंदिर के पास थाना डी डी नगर रायपुर।


