रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी। राजधानी के सरोना इंद्रप्रस्थ में मध्य भारत का पहला Amuse O Rama थीम पार्क शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को उदघाटन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चेयरमेन बृजलाल गोयल, सुरेश गोयल, मनोज गोयल आशिष व विकास गोयल ने बताया कि ने बताया कि यह पहला इंटीग्रेटेड वर्ल्ड-क्लास वाटर होगा। इस थीम पार्क का 7 फरवरी को भव्य उद्घाटन के साथ प्रदेश को समर्पित किया जाएगा। जबकि आम जनों के लिए इसका शुभारंभ 8 फरवरी से होगा।
यह केवल एक वाटर या थीम पार्क नहीं, बल्कि मनोरंजन, रोमांच, तकनीक, सुरक्षा और पारिवारिक आनंद—सब कुछ एक ही परिसर में उपलब्ध होगा। अत्याधुनिक वाटर पार्क को प्रतिदिन 3,000 से 5,000 पर्यटकों की क्षमता के साथ विकसित किया गया है। सभी राइड्स और ज़ोन्स अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजाइन किए गए हैं।
इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र वेव पूल जो1,500 लोगों की एक साथ क्षमता, समुद्री लहरों जैसा वास्तविक अनुभव इंटरनेशनल-स्टैंडर्ड स्विमिंग पूल सुरक्षित और प्रोफेशनल डिज़ाइन किया गया है। साथ ही लेज़ी रिवर व किड्स स्लाइड्स भी शामिल है।
किड्स पार्क में छोटे बच्चों के लिए अलग, रंगीन और सुरक्षित जोन
्रद्वह्वह्यद्ग ह्र क्रड्डद्वड्ड को खास बनाता है यहाँ मिलने वाला ऐसा रोमांच, जो अब तक सिर्फ महानगरों या विदेशों में देखने को मिलता था। भारत का पहला ग्लास ब्रिज (वाटर पार्क के भीतर) कांच का पुल, नीचे बहता पानी और ऊपर चलता रोमांच होगा। मध्य भारत का पहला ड्रॉप टावर ऊँचाई से गिरने का ज़बरदस्त एड्रेनालिन अनुभव और क्रोको कार्नेज वाटर राइड यूनिक थीम और रोमांचक कहानी फ्लाइंग चेयर राइड बच्चों और बड़ों के लिए समान रूप से मजेदार साबित होगा। यहां आने वाले लोगों को शुद्ध शाकाहारी खान-पान और मल्टी-एक्टिविटी ज़ोन मिलेंगा। जहां वे मनोरंजन के साथ 100 प्रतिशत शुद्ध शाकाहारी फूड कोर्ट का मजा ले सकते हैं।


