रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम पूज्य चिन्ना रामानुज जीयर स्वामी की प्रेरणा से महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के संकल्प को समर्पित है। यह कार्यक्रम 4 फरवरी को शाम 4 बजे से बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर, में होगा।
कार्यक्रम में उद्देश्य: महिलाओं में कैंसर की प्रारंभिक पहचान, स्त्री रोग, गर्भावस्था स्वास्थ्य, योग, पोषण एवं जीवनशैली सुधार के प्रति जागरूकता एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञ डा केबी श्रीनिवास, डॉ. अपेक्षा कोटांगले ,डा शिल्पा पवार, डा सुजाता योग एवं जीवनशैली विशेषज्ञ सुश्री डायसी अग्रवाल , सुश्री जयश्री , नम्रता दमानी महिलाओं के लिए कैंसर जागरूकता सत्र स्त्री रोग एवं मातृत्व स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन योग, प्राणायाम एवं जीवनशैली पर उपयोगी अभ्यास प्रश्न-उत्तर एवं परामर्श देंगी।


