रायपुर

काम को लेकर मजदूरों के बीच झड़प, सर्विसिंग का पैसा कम देने पर ईंट से हमला
02-Feb-2026 7:03 PM
काम को लेकर मजदूरों के बीच झड़प, सर्विसिंग का पैसा कम देने पर ईंट से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 फरवरी। तेलीबांधा और धरसीवां थाने में मारपीट के प्रकरण दर्ज हुए हैं। इनमें तेलीबांधा में निर्माणाधीन मकान में पेंट और पुट्टी करने वाले मजदूरों के बीच आपसी झड़प और धरसीवां में स्कूटी सर्विसिंग के पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच गाली गलौज और हाथ मुक्का, डण्डा-रॉड से हमला हुआ। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक ठेका मजदूर रविंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लखीसराय बिहार निवासी है। वर्तमान में अविनाश वन के पीछे लेबर क्वाटर में अपने दोस्त रोहित कुमार, भुनेश्वर मण्डल, विक्रम कुमार व अन्य 3-4 लोगों के साथ रहते है। लगभग 2-3 माह पहले  पेंट पुटटी ठेकादार इलियाश खान के 8-10 लेवर के साथ काम को लेकर उनका झगड़ा विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर बीते दिनों इलियास के मजदूर जो पास के ही क्वाटर में रहते हैं। आकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर लड़ाकों ने एक राय होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का ,डण्डा  रॉड से रोहित कुमार, भुनेश्वर मण्डल , विक्रम कुमार व अन्य 3-4 लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में रविंद्र और उनेक दोस्तों को चोट आई। घटना की जानकारी ठेकेदार सोनू कुमार को मोबाईल से देने के बाद उनका अस्पताल में इलाज कराया गया।

उधर धसीवां के ग्राम सांकरा में गाड़ी सर्विसिंग के पैसों को लेकर विवाद हो गया। लालु कुमार चौधरी ने बताया कि कल  दोपहर 12 बजे लक्ष्मीनगर ग्राम सांकरा हिमांशु शर्मा के घर स्कूटी रिपेयरिंग कराने गए थे। हिमाशुंशु शर्मा इस दौरान हिमांशु से गाड़ी का खर्चा पूछने पर 7500 रूपए बताया गया। जिसमें मोलभाव करने के बाद 6 हजार रूपए देना तय हुआ था। जब वे गाड़ी लेकर उसके घर से निकल रहे थे, तब हिमांशु के पिता विनय शर्मा उसका भाई ज्योतिकांत शर्मा आ गये और पुरा पैसा देने पर गाड़ी ले जाने की बात कर गाली गलौज करने लगे।  हल्ला सुनकर हिमांशु शर्मा एवं उसकी बहन महिमा शर्मा भी आ गए और एक राय होकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट ईट से हमला कर दिया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

 


अन्य पोस्ट