रायपुर

माशिमं की हेल्प लाइन 5 से
02-Feb-2026 7:02 PM
माशिमं की हेल्प लाइन 5 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी/हायर सेकण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में  05 से 18 फरवरी तक हेल्पलाईन  प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक प्रात: 10:30 से सायं 05:00 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते है। छात्र अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र के विषय विशेषज्ञों से विषय संबंधी कठिनाई को दूर करेंगे एवं प्रतिदिवस मनोचिकित्सक/मनोवैज्ञानिक / शैक्षिक अभिप्रेरक / मण्डल के अधिकारी रविवार के दिनों में भी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे। मनोवैज्ञानिक / मनोचिकित्सक / काउंसलर परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। द्वितीय चरण में हेल्पलाईन  19 फरवरी से 17 मार्च तक आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निराकरण विषय विशेषज्ञो तथा मण्डल के अधिकारी द्वारा समस्याओं का समाधान करेंगे। हेल्पलाईन का संचालन उपसचिव डॉ0 बी. रघु के मार्गदर्शन में डॉ0 प्रदीप कुमार साहू के समन्वय से सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्रीमती मनीषी सिंह, श्रीमती शिवा सोमवंशी, श्रीमती अलका जैन के सहयोग से संचालित होगी।


अन्य पोस्ट