रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी। सिविल लाइन इलाके मे एक ही रात तीन दुकानों के ताले तोडकऱ अज्ञात चोरों ने लाखों पार कर दिए। घटना पंडरी इलाके की है, जहां अज्ञात चोरों ने देर रात कपड़ा, हार्डवेयर और फर्नीचर दुकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने एक के बाद एक तीन दुकानों में लगे टीन का छप्पर तोडकऱ अंदर प्रवेश किया और दुकानों के गल्लों में रखे 7 लाख रुपए उड़ा लिए। घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 305, 331-4 का अपराध दर्ज किया है।
शिव कुमार वर्मा निवासी लाभांडी ने पुलिस को बताया कि उनकी माता गैराज के पास पण्डरी में लब-डब नाम से कपड़े की दुकान है। 31 जनवरी की रात को रोज की तरह दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। जो 1 फरवरी की सुबह दुकान खोलने पर देखा की दुकान के अंदर गल्ला टुटा हुआ है। उसमें रखे 2 लाख 75 हजार रुपए गायब मिले और उपर दुकान का छप्पर भी टूटा हुआ था।
इसी दौरान पड़ोसी नोवा फर्नीचर दुकान में भी सेंधमारी की सूचना मिली। चोर ने वहां से भी 1 लाख 40 हजार रुपए तथा डिज़ाइनर सेनिटेशन एवं हार्डवेयर दुकान से करीब 2 लाख 85 हजार रुपए नकद चोरी सामने आई है।
पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें अज्ञात चोर कैमरे में दिखाई दिए है। चोर का चेहरा कपड़े से ढका हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में कटोरा तालाब निवासी शेर सिंह गिदवानी ने रिपोर्ट लिखाई कि नेताजी होटल चौक में उसके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने बिजली तार चोरी कर लिए।
शेरसिंह गिदवानी ने बताया कि वे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं और उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। 30 जनवरी की सुबह जब वे निर्माणाधीन मकान पहुंचे तो वहां वायरिंग के लिए लगाया गया आरआर कंपनी का 40 मीटर बिजली तार, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए गायब थे। आसपास खोजबीन करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज करविवेचना में लिया है।


