रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी। खमतराई पुलिस ने कल रात न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम में दबिश देकर प्रतिबंधित सिगरेट, हुक्का एवं हुक्का से संबंधित 25 लाख की सामग्री कंप्यूटर सिस्टम बरामद किया। गोदाम में मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम प्रबोध शर्मा निवासी कबीर नगर, रायपुर और स्वयं को गोदाम का मैनेजर होना स्वीकार किया। वह इनके संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
प्रबोध शर्मा को गिरफ्तार धारा 4(क), 21(क) सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाण्ज्यि उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 तथा इलेक्ट्रानिक सिगरेट (उत्पादन विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, विक्रय वितरण, भंडारण और विज्ञापन) प्रतिषेध अधिनियम, 2019 की धारा 7 एवं 8 दर्ज किया गया ।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा उक्त गोदाम एवं बरामद सामग्री आकाश तलरेजा निवासी शंकर नगर पंडरी रायपुर तथा नितिन सभागचंदानी निवासी डी डी नगर का होना बताया । शर्मा ने यह भी बताया कि प्रतिबंधित सामग्रियों को महाराष्ट्र के पुणे से क्रय कर रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मांग के अनुसार विक्रय किया जाता था। फरार आकाश तलरेजा एवं नितिन सभागचंदानी की तलाश जारी है। संपूर्ण नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना जारी है।
जप्त सामग्री की सूची: कोकोनट कोल - 70 कार्टून। मैजिक कोल - 40 कार्टून। इंटा कोल - 06 कार्टून। ई-सिगरेट - 78 डिब्बा। आर्गनिक इरा - 24 नग। कोकोजिल कोल - 28 बोरी। हुक्का - 34 नग। स्टैस प्रो - 14 कार्टून। स्टैस प्रो बड़ा - 12 कार्टून। हुक्का फ्लेवर- 09 कार्टून। नोजल बेक - 08 बोरी। बोंग - 110 नग। बोंग पाईप - 100 नग। मेटल शूटर - 10 पैकेट। क्लाउड - 01 कार्टून। एल्यूमिनियम फ्वाईल - 07 कार्टून। हुक्का पाईप - 46 नग। गिरफ्तार आरोपी - प्रबोध शर्मा पिता ध्रुव स्वरूप शर्मा उम्र 56 साल निवासी एम आई जी डीलक्स 244 फेस 02 कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर।


